आगरा के सी समूह की हालत गंभीर हो गयी है. हाल में ही लांच किया गया चैनल सी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड तो लगभग हर मोर्चे पर फ़ेल हो गया है. चैनल को विज्ञापन मिल नहीं रहा है. कंटेंट में दम नहीं है. स्ट्रिंगरों का चैनल लांच होने के बाद से ही भुगतान नहीं किया गया हैं. सी यूपी चैनल देखने में बिलकुल थर्ड क्लास क्लास का लगता हैं. यूपी के ज्यादातर जिलों में तो चैनल दिख ही नहीं रहा है. प्रबंधन इसमें सुधार लाने की कोई कोशिश भी नहीं कर रहा है. सब भगवान भरोसे चलता दिख रहा है.
उधर, इस ग्रुप का अखबार भी हर मोर्चे पर असफल नज़र आ रहा है. अखबार में छंटनी का दौर लगातार जारी है. आधे से ज्यादा लोग हाल ही में शुरू होने जा रहे पुष्पांजलि समूह के अख़बार पुष्प सवेरा में जा चुके हैं. मार्केट में अफवाह हैं कि कभी भी यह अखबार बंद हो सकता है. वहीं दूसर ओर सी समूह का शेयर भी लगातार गिरता जा रहा है, जिसको चलते लोग जल्द ही कम्पनी के दिवालिया होने की बातें करने लगे हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





