हाल फिलहाल लाइव इंडिया को अलविदा कहने वाले एडिटर इन चीफ व सीईओ सुधीर चौधरी ने अपनी नई पारी जी न्यूज से शुरू कर दी है. उन्होंने चैनल में एडिटर व बिजनेस हेड के रूप में ज्वाइन किया है. 1993 में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले सुधीर चौधरी की यह जी संग दूसरी पारी है. उन्होंने करियर की शुरुआत ही जी न्यूज से की थी. एक दशक तक इस चैनल को अपनी सेवाएं देने के बाद सहारा समय चले गए थे. इस चैनल के लांचिंग टीम के सदस्य थे. इसके बाद वे इंडिया टीवी में एक्जीक्यूटिव एडिटर बन गए थे. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे जनमत चैनल चले गए थे, जिसे बाद में लाइव इंडिया के नाम से रिलांच किया गया.
दूसरी तरफ यह खबर आ रही है कि जी न्यूज के संपादक सतीश के सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. पर बताया जा रहा है कि सतीश के सिंह बदली परिस्थितियों में सामंजस्य नहीं बैठा पाए. फिलहाल सतीश के सिंह के इस्तीफा की मीडिया इंडस्ट्री में जोरदार चर्चा है.





