हिन्दी दैनिक विराट वैभव के समाचार संपादक सुनीत निगम की माता बिमला निगम का निधन कानपुर स्थित पैतृक निवास में हो गया। वह 68 वर्ष की थी। स्वर्गीय माता जी आध्यात्मिक विचारधारा की थीं व इनका पूरा जीवन प्रभुभक्ति, सत्संग व ईशचर्चा में ही बीता।
इनके अकस्मात निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है। उनका अंतिम संस्कार कानपुर स्थित भैरवधाट में किया गया। उनको मुखाग्नि बड़े बेटे सुनीत निगम नें दी तथा अस्थि विर्सजन इलाहाबाद संगम में किया गया। माता जी अपने परिवार में पति, चार पुत्र, बधुओं, पुत्री व दामाद समेत नाती नातिनों का भरा-पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व शोक संतृप्त परिवार को शक्ति दे।
एक अन्य जानकारी के मुताबिक नईदुनिया रीवा के युवा पत्रकार श्याम मिश्रा की दादी श्रीमती गुलाबकली का निधन गत सोमवार को हो गया। इनको मुखाग्नि उनके बडे बेटे संपादक अशोक मिश्रा ने दी। स्व. श्रीमती गुलाबकली 82 वर्ष की थीं। उन्होंने अंतिम सांस अपने निज निवास ग्राम बहरैचा में ली। वह अपने पीछे पति व तीन पुत्र, दो बहू, तीन पोते व दो पोती छोड़ गई हैं।