Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देश भर के पुलिस का बर्ताव जानवर जैसा

पुलिस की बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर बहुत कड़ी टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लगता है देशभर की पुलिस का बर्ताव जानवर जैसा हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली में एक एसीपी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रही एक युवती को थप्‍पड़ मारे जाने की शर्मनाक घटना पर यह टिप्‍पणी की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सख्त रुख अपनाया है.

पुलिस की बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर बहुत कड़ी टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लगता है देशभर की पुलिस का बर्ताव जानवर जैसा हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली में एक एसीपी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रही एक युवती को थप्‍पड़ मारे जाने की शर्मनाक घटना पर यह टिप्‍पणी की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सख्त रुख अपनाया है.

'गुड़िया' रेप के विरोध में प्रदर्शन कर रही लड़की को थप्पड़ मारने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से हलफनामा मांगा है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर को हलफनामा दायर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कल तक का वक्त दिया है. गौरतलब है कि गांधी नगर में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के खिलाफ विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के एक एसीपी ने अस्पताल में एक लड़की पर थप्पड़ों की बरसात कर दी, जिसके बाद तमाम लोगों ने इस घटना का विरोध किया था.

इस मामले में बड़ा विवाद खड़ा हो जाने के बाद एसीपी बीएस अहलावत को निलंबित कर दिया गया था. इस मामले स्‍वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह कड़ी टिप्‍पणी की है. साथ ही पुलिस कमिश्‍नर से इस मामले में हलफनामा भी मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के अलीगढ़ में हुई घटना पर भी कड़ी टिप्‍पणी की है. इस मामले में यूपी सरकार से जवाब मांगा गया है. उल्‍लेखनीय है कि अलीगढ़ शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र से लापता हो गई एक 6 वर्षीय बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या के मामले का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. खुद वहां के एसपी सिटी ने डंडे से और एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिराया दिया. मामला गर्म होने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...