मजीठिया वेज बोर्ड का मामला सुप्रीम कोर्ट में लटकता दिख रहा है. डेट पर डेट लग रही है. फैसला आने के आसार दूर दूर तक नहीं दिख रहे हैं. देश भर के पत्रकार इस मामले में टकटकी लगाए हैं पर जाने किस दुष्चक्र में फंस गया है मजीठिया वेज बोर्ड. मीडिया के मालिकों की मौज है कि उन्हें कोर्ट के लफड़े की वजह से वेज बोर्ड नहीं देना पड़ रहा है.
ताजी जानकारी ये है कि न्यायमूर्ति आफताब आलम, जो इस मामले की सुनवाई कर रही पीठ के जज हैं, 18 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगे. फिलहाल वो छुट्टी पर चल रहे हैं. इस मामले की सुनवाई की नई तारीख 9 जुलाई तय की गई है. तब तक नई बेंच भी बन जाएगी.






