Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सेव योर वॉयस की टीम ने दी मूर्ख दिवस पर कपिल सिब्‍बल को शुभकामनाएं

1 अप्रैल के दिन पर राजघाट पर सेव योर वाइस की टीम ने आईटी मिनिस्टर कपिल सिब्बल को प्री सेंसरशिप पर दिए गए उनके बयानों के लिए मूर्ख दिवस की शुभकामनाएं दीं. राजघाट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल, आईबी, सीआईडी और सीबीआई के लोग मौजूद थे और सेव योर वाइस के सदस्यों को बापू की समाधि पर जाने से रोका गया. केवल कुछ गिने चुने लोग ही चुपचाप राजघाट पर पहुंच पाए. पुलिस ने पूर्व अनुमति होने के बावजूद सिब्बल दिवस का आयोजन नहीं होने दिया. कारण पूछने पर उच्चस्तरीय आदेशों का हवाला दिया गया और कहा गया कि उन्हें पीएमओ और आईटी मिनिस्ट्री से आदेश दिए गए हैं. काफी गहमागहमी के बाद टीम के सदस्य राजघाट के बाहर समता स्थल पर एकत्र हुए.

1 अप्रैल के दिन पर राजघाट पर सेव योर वाइस की टीम ने आईटी मिनिस्टर कपिल सिब्बल को प्री सेंसरशिप पर दिए गए उनके बयानों के लिए मूर्ख दिवस की शुभकामनाएं दीं. राजघाट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल, आईबी, सीआईडी और सीबीआई के लोग मौजूद थे और सेव योर वाइस के सदस्यों को बापू की समाधि पर जाने से रोका गया. केवल कुछ गिने चुने लोग ही चुपचाप राजघाट पर पहुंच पाए. पुलिस ने पूर्व अनुमति होने के बावजूद सिब्बल दिवस का आयोजन नहीं होने दिया. कारण पूछने पर उच्चस्तरीय आदेशों का हवाला दिया गया और कहा गया कि उन्हें पीएमओ और आईटी मिनिस्ट्री से आदेश दिए गए हैं. काफी गहमागहमी के बाद टीम के सदस्य राजघाट के बाहर समता स्थल पर एकत्र हुए.

ब्लागर्स और नेट यूजर्स हुए शामिल– सिब्बल दिवस पर सेव योर वाइस के सपोर्ट में कई जाने माने ब्लागर्स, समाज सेवक और इन्टरनेट एक्टिविस्ट शामिल हुए और आनलाइन मीडिया को सेंसर करने की वकालत करने वाले सूचना प्रसारण मन्त्री कपिल सिब्बल से आईटी एक्ट को हटाने की मांग की. इस कार्यक्रम में हिंदी ब्लागिंग में बेहद सक्रिय अविनाश वाचस्पति (अन्ना भाई), राजीव तनेजा और विनीत कुमार भी शामिल हुए. अन्ना भाई ने भरोसा दिलाया कि इन्टरनेट की लड़ाई में वे सेव योर वाइस टीम के साथ हैं और अपने ब्लॉग नुक्कड़ के जरिये लोगों में इन्टरनेट यूजर्स को आईटी नियमों के लिए जागरूक करेंगे. अजय कुमार झा ने कहा कि वे जल्द ही इन्टरनेट सेंसरशिप के मुद्दे पर लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वर्कशॉप करेंगे. इनके अलावा एंटी करप्शन एक्टिविस्ट विजय कुमार, तारिक खान, अंकित अग्रवाल ने भी आयोजन में हिस्सा लिया और भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ाई में इन्टरनेट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

अरविन्द गौर का नैतिक समर्थन– हर गंभीर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने वाले टीम अन्ना की कोर कमिटी के सदस्य अरविन्द गौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की आज़ादी पर किसी भी तरह के हमले को एक आर्टिस्ट के तौर पर तो वे कतई स्वीकार नहीं करेंगे. सेव योर वाइस टीम के सदस्यों को उन्होंने शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे हर उस लड़ाई का समर्थन करते हैं जो किसी अच्छे उद्देश्य के लिए लड़ी जाती है.

मुद्दे को बनायेंगे इंटरनेशनल – इन्टरनेट मुद्दों पर पिछले दो सालों से काम कर रही मिशी चौधरी का मानना था कि दुनिया भर में काम कर रहे तमाम एक्टिविस्ट्स को एक साथ आना होगा ताकि भारत में सरकारी तंत्र द्वारा इन्टरनेट की तमाम कोशिशों का पर्दाफाश किया जा सके. मिशी ने भरोसा दिलाया कि एक वकील के तौर पर आनलाइन मुद्दों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

राज्यसभा में निरस्त्रीकरण प्रस्ताव– सेव योर वाइस के बैनर तले तमाम आनलाइन संगठनों की कोशिशों के बाद केरल के एमपी पी राजीव ने राज्यसभा में एक निरस्त्रीकरण प्रस्ताव पेश किया है जिसपर 24 अप्रैल के बार राज्यसभा में वोटिंग होनी है. हमारी अपील है कि इन्टरनेट यूजर्स अपने एमपी को इस बारे में लिखें और उनसे मांग करें कि वे राज्यसभा में लाये गए इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट दें.

 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...