Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सोनभद्र के पत्रकार सुल्तान शहरयार पर स्थानीय अखबार ने लगाए गंभीर आरोप

सोनभद्र से निकलने वाले एक स्थानीय साप्ताहिक अखबार कूटचक्र में  महेन्द्र अग्रवाल ने सोनभद्र के पत्रकार सुल्तान शहरयार खान के बारे में एक खबर लिखी है जिसमें शहरयान खान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महेन्द्र अग्रवाल कूटचक्र के सम्पादक भी हैं.
सोनभद्र से निकलने वाले एक स्थानीय साप्ताहिक अखबार कूटचक्र में  महेन्द्र अग्रवाल ने सोनभद्र के पत्रकार सुल्तान शहरयार खान के बारे में एक खबर लिखी है जिसमें शहरयान खान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महेन्द्र अग्रवाल कूटचक्र के सम्पादक भी हैं.
 
अखबार में लिखा गया है कि शहरयार खान ने अपने पत्रकारिता के प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के लिए लेटरपैड पर पायनियर के संपादक का जाली हस्ताक्षर बनवाया था. उन पर गलत तरीके से उत्तर मध्य रेलवे की एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनने का आरोप भी लगाया गया है. अखबार ने लिखा है कि खबरें छापने पर उन्होंने कूटचक्र के सम्पादक को धमकियां भी दीं. शहरयार खान पर कूटचक्र के जाली लेटरपैड पर संपादक के जाली हस्ताक्षर कर निदेशक, सूचना आयोग को भेजने का आरोप भी लगाय गया है. अखबार के हवाले से कहा गया है कि सम्पादक ने शहरयार खान के इन कारनामों पर अंकुश लगाने के लिए अनपरा थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए सबूतों के साथ पत्र भेजा है. 
 
शहरयार खान पर वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है. अखबार लिखता है कि शहरयार ने एक सपा नेता को जिलाध्यक्ष बनाने, तथा नौकरी दिलाने के एवज में लाखों रूपये की वसूली की है. इसमें उन पर पैसे लेकर पत्रकार संगठनों का सदस्य बनाने का भी आरोप लगाय गया है.
 
इन आरोपों के बारे में जब सुल्तान शहरयार खान से भड़ास4मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि ये आरोप बिल्कुल झूठे और निराधार हैं. पायनियर के संपादक के जाली हस्ताक्षर का आरोप बिल्कुल गलत है. इसकी सत्यता की पुष्टि पायनियर से की जा सकती है. उन्होंने महेन्द्र अग्रवाल पर लोगों को ब्लैकमेल और छवि खराब करने के लिए अखबार का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...