आज समाज, सोनीपत से खबर है कि ब्यूरोचीफ वीरेंद्र दुहान ने इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने ने अपनी नई पारी दैनिक हरिभूमि के साथ शुरू की है. वीरेंद्र को सोनीपत में अखबार को ब्यूरोचीफ बनाया गया है. वीरेंद्र लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. वे आज समाज के अलावा कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक जागरण, रोहतक से खबर है कि नवीन मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे फोटोग्राफर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी पंजाब केसरी सोनीपत के साथ शुरू की है. वे इसके पहले भी कई अखबारों के लिए फोटोग्राफी कर चुके हैं. दैनिक जागरण सोनीपत से खबर है कि हिमांशु शर्मा ने मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में ज्वाइन किया है. इसी क्रम में दैनिक जागरण, सोनीपत से इस्तीफा देकर मुरली तिवारी ने आज समाज ज्वाइन किया है. उन्हें सोनीपत में ही मार्केटिंग मैनेजर बनाया गया है.





