मोगादिशू : अज्ञात हमलावरों ने एक सोमालियाई पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। हिंसाग्रस्त देश में इस साल यह पाचंवें पत्रकार की हत्या है। लिबान अब्दुलाही फराह हाल ही में शुरू हुए कालसान सैटेलाइट टेलीविजन के लिए काम करते थे। उन पर उस समय हमला किया गया जब वह कल गालकायो शहर स्थित अपने घर जा रहे थे। उन्हें लिबान कुरान के नाम से भी जाना जाता था।
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






