Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

स्पॉट फिक्सिंग : एक टीवी एंकर और मॉडल रडार पर!

नई दिल्ली। IPL फिक्सिंग की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने आज भी क्रिकेटर एस श्रीशांत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण से पूछताछ की। सट्टेबाजों से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस एक बार इन तीनों से पूछताछ कर चुकी है और जल्द ही इनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी।

नई दिल्ली। IPL फिक्सिंग की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने आज भी क्रिकेटर एस श्रीशांत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण से पूछताछ की। सट्टेबाजों से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस एक बार इन तीनों से पूछताछ कर चुकी है और जल्द ही इनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी।

स्पॉट फिक्सिंग के फंदे में फंसे श्रीशांत से रविवार को भी करीब 4 घंटे तक पूछताछ हुई। दिल्ली पुलिस के पास श्रीशांत के खिलाफ वीडियो और ऑडियो सबूत मौजूद हैं। बावजूद इसके सवालों के जवाब देने में श्रीशांत हिचकिचा रहा है। ऐसे में पुलिस अब ऐसे लोगों की लिस्ट बना रही है जिन्हें श्रीशांत के स्पॉट फिक्सिंग में लगे होने की जानकारी थी जो स्पॉट फिक्सिंग में श्रीशांत की मदद कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मलयालम फिल्मों के एक बड़े अभिनेता का है। जिस वक्त मुंबई में श्रीशांत को गिरफ्तार किया गया उस वक्त भी मलयालम फिल्मों का ये अभिनेता श्रीशांत के साथ ही था।

पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्ड बता रहे हैं कि ये अभिनेता अक्सर होटलों में भी श्रीशांत के साथ मौजूद रहा है। मुंबई में श्रीशांत की गिरफ्तारी के बाद इस अभिनेता से पुलिस ने पूछताछ भी की थी, लेकिन उस वक्त अभिनेता को जाने दिया गया था। अब इस अभिनेता से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी है। इस अभिनेता के अलावा पुलिस सूत्रों की मानें तो

गिरफ्तारी के वक्त एक टीवी एंकर और मॉडलिंग करने वाली एक लड़की भी श्रीशांत के साथ ही थे। इन दोनों से भी शुरुआती पूछताछ हो चुकी है और जल्द ही पुलिस इन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने वाली है।

ब्रिज पीटीसी- दरअसल पुलिस पूछताछ में सट्टेबाजों ने पुलिस को बताया है कि श्रीशांत की सबसे बड़ी कमजोरी अय्याशी और पैसे थे। सट्टेबाजों से डील करते वक्त भी श्रीशांत का जोर लड़कियों के इंतजाम पर रहता था। यही नहीं सूत्रों की मानें तो श्रीशांत ने सट्टेबाजों पर अपने अभिनेता दोस्त के लिए भी लड़कियों की सप्लाई किए जाने का दबाव डाला था। श्रीशांत के दबाव के चलते ही सट्टेबाजों ने इन लोगों के लिए 2 लड़कियों का इंतजाम किया था।

पुलिस पूछताछ के बाद अब तक मिली जानकारी से साफ है कि सट्टेबाज स्पॉट फिक्सिंग के लिए पैसे के साथ ही लड़कियों का भी इस्तेमाल कर रहे थे। इस केस की जांच की शुरुआत में पुलिस ने इस बात को खारिज कर दिया था कि लड़कियों को फिक्सिंग की जानकारी थी, लेकिन अब गिरफ्तार सट्टेबाज जो बता रहे हैं उसे पुलिस को लग रहा है कि इन लड़कियों से भी उसे अहम सुराग मिल सकते हैं। मलयालम फिल्मों के अभिनेता, टीवी एंकर और मॉडल से दोबारा पूछताछ की तैयारी किए जाने के पीछे भी यही वजह है।

सूत्रों की मानें तो जिस टीवी एंकर और माडल को पूछताछ के लिए बुलाया जाना है, उनकी आईपीएल के मैचों में काफी अहम भूमिका रही है। यानि मैच के दौरान ये दोनों लड़कियां स्टेडियम में ही रहतीं थीं। पुलिस को शक है कि स्टेडियम में रहते हुए सट्टेबाजों से संपर्क करने के लिए भी इन लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था। यही नहीं सट्टेबाजों को जब कोई संदेश खिलाड़ियों को देना होता था तो भी इन्हीं लड़कियों का सहारा लिया जाता था।

स्पॉट फिक्सिंग में टीवी एंकर और मॉडल की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए ही दिल्ली पुलिस ने मैच दिखाने वाले चैनल से प्रसारण की पूरी फुटेज मांगी है। कोशिश ये जानने की है कि विज्ञापनों के दौरान इनका क्या रवैया रहता था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो मुंबई में श्रीशांत के साथ मौजूद इन दोनों लड़कियों में से एक कई क्रिकेटरों के नजदीक है जबकि दूसरी लड़की टीवी एंकर होने के चलते मैच के दौरान क्रिकेटरों के आसपास रहती है।

इन लड़कियों का जिक्र सट्टेबाजों के अलावा श्रीशांत के फोन की रिकॉर्डिंग में भी है। अगर इनकी भूमिका स्पॉट फिक्सिंग में भी पाई गई तो तीन क्रिकेटरों के बाद स्पॉट फिक्सिंग में ये सबसे बड़ी गिरफ्तारी होगी। (आईबीएन)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...