साप्ताहिक अखबार हमवतन से खबर है कि गोरखपुर में तैनात विशेष संवाददाता आनंद सिंह का तबादला कोलकाता के लिए कर दिया गया है. आनंद सिंह अखबार के लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. आनंद सिंह के नेतृत्व में ही हमवतन पूर्वांचल के कई जिलों में विस्तारित हुआ है. माना जा रहा है कि वे कोलकाता जाने की बजाय इस्तीफा दे देंगे. उनके साथ कई और लोगों के इस्तीफा देने की संभावना है.
खबर है कि अखबार कास्ट कटिंग के नाम पर कई लोगों की छंटनी करेगा. यह साप्ताहिक अखबार लगातार घाटे में चल रहा है. इसके पहले अखबार के प्रमुख संपादक निर्मलेंदु साहा का भी तबादला कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अखबार से इस्तीफा दे दिया.






