मुंबई : 'हमारा महानगर' अखबार में वेतन विसंगति को लेकर कर्मियों में काफी आक्रोश है. नए लोगों को ज्यादा सेलरी पर रखा जा रहा है और पुराने लोगों की सेलरी कम होने के बाद भी उसे बढ़ाया नहीं जा रहा. द्विजेन्द्र नाथ तिवारी और सुधान्शु झा के जाने के बाद महानगर के मजबूत स्तम्भ शिव प्रताप यादव ने भी हाल ही में इस्तीफा दे दिया. महानगर में आए नीरज तिवारी का बढ़ा दिया गया है.
नीरज पश्चिम रेलवे के पीआरओ रामसूरत तिवारी के बेटे हैं. नीरज को सिटी सब एडिटर बना रखा गया है वहीं राम सागर कुशवाह को महानगर में काम करते करते कई साल हो गए हैं लेकिन उन्हें नाम मात्र दो हजार की बढोत्तरी से सन्तुष्टि करनी पड़ रही है.
सोनी सिंह और प्रभाकर दुबे को ज्यादा पैसे देकर लाया गया है लेकिन पुराने स्टाफ को वेतन के नाम पर मिल रहा है सिर्फ लोलीपोप. सुनील आनंद झा दो महीने से महानगर नहीं आ रहे. उन पर महानगर के कार्यकारी सम्पादक ने ना तो कोई कानूनी कार्यवाही की और ना ही उनके वेतन में किसी प्रकार की कटौती की गई. यहां पर गरीब सब एडिटर जैसे कि रामकुमार मिश्र, रमेश सिहं बहादुर, सुन्दर सिंह खाती, ब्रिजेश मेहर, रामसागर कुशवाह के साथ भेदवा और शोषण किया जाता है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.






