Pravin Bagi : नीतीश जी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने एक अच्छी परंपरा बनाई है, पत्रकारों को राज्य सभा में भेजने की। प्रभात खबर के संपादक हरिवंश जी अब राज्य सभा में बैठेंगे। इसके पहले उन्होंने अली अनवर को भी राज्य सभा भेजा था। वे अभी भी एमपी हैं। विधान परिषद में भी यह परंपरा बननी चाहिये। अन्य दलों को भी इस पर गौर करना चाहिए। हरिवंश जी पत्रकारों के भले के लिये कुछ करेंगे, यह उम्मीद है। (बिहार के पत्रकार प्रवीण बागी के फेसबुक वॉल से.)
Kalbe Kabir : बरसों बाद कोई पढ़ा-लिखा और सही आदमी राज्य-सभा में जा रहा है, पार्थ! हिन्दी के संभवत: सर्वश्रेष्ट संपादक हरिवंश को संभवत: सर्वाधिक पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसद के उच्च सदन में भेजने का विवेकपूर्ण निर्णय लिया है! राज्य-सभा अगर कवियों-लेखकों-संपादकों का अड्डा बन जाये तो क्या बात हो. सार्त्र! धन्यवाद नीतीश. (कवि कृष्ण कल्पित के फेसबुक वॉल से.)





