रायबरेली। ब्लाक आफिस लालगंज में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर ब्रजेश यादव के साथ एक पत्रकार ने दुर्व्यवहार किया। बृजेश अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी से करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु निवेदन किया है। ब्रजेश यादव ने अपने तहरीर में कहा है कि वह गुरुवार को ब्लाक आफिस के कम्प्यूटर कक्ष में कार्य निपटा रहे थे, तभी 11 बजे के लगभग अपने आप को हिन्दुस्तान समाचार पत्र का पत्रकार बताने वाले सुरेश श्रीवास्तव कार्यालय के अंदर आए तथा बीडीओ का हवाला देते हुए जबरन पिछले वित्तीय वर्ष में 50 ग्राम सभाओं के सभी कार्यों के विवरण की छाया प्रति मॉगने लगे।
जब मैंने बिना बीडियो के आदेश के बगैर अभिलेख देने से मना किया तो उसने मुझे जाति सूचक अपमानजनक गालियॉ दीं और हाथ उठा दिया। मेरे चिल्लाने पर कार्यालय में मौजूद स्टाप ने मुझे उसके चंगुल से बचाया। ब्रजेश ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार की घटना से अपने आप को बहुत ही आहत बताते हुए मानसिक उत्पीड़न की शिकायत अपने उच्चाधिकारियों से की है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बीडियो लालगंज के अवकाश से लौटने पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी।
रायबरेली से मानवेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट.





