बलरामपुर में विकास खंड रेहरा बाजार में नामांकन के दौरान हुई घटना पर हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर से नाराज सत्ताधारी दल के विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाई अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ बोलेरो में सवार होकर पत्रकार के सदुल्लाह नगर स्थित घर पहुंचे. सभी के हाथों में हॉकी, बेसबॉल बैट तथा धारदार हथियार थे. इन लोगों ने हिंदुस्तान के पत्रकार तौकीर हुसैन को गालियां देने लगे. पत्रकार ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.
इस घटना से नाराज पत्रकारों ने आपात बैठक बुलाकर इस घटना की निंदा की तथा डीएम को पत्र भेजकर तौकीर हुसैन समेत सभी पत्रकारों के सुरक्षा की मांग की. बैठक में पत्रकारों ने निर्णय लिया कि सत्ताधारी दल के विधायक के भाई के इस हरकत के बाद विधायक समेत सत्ताधारी दल के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा.





