हिंदुस्तान, कानपुर में अपनी-अपनी नौकरी बचाने को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है. प्रबंधन ने आला अफसरों को अखबार सुधारने के लिए लाइन पर लगा रखा है. सूत्रों का कहना है कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो कुछ लोगों की छुट्टी भी हो सकती है. पिछले दिनों दिल्ली एवं लखनऊ से एचएमवीएल के आला अधिकारियों ने अखबार की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई थी. बताया जा रहा है कि इसके लिए न्यूज एडिटर अंशुमान तिवारी को जिम्मेदार माना गया.
खबर है कि इसके बाद से ही अंशुमान तिवारी अखबार के कंटेंट को सुधारने को लेकर परेशान हैं. वे पिछले चार दिन से औरैया में डेरा डाले हुए हैं. वो रोज सुबह नौ बजे ऑफिस पहुंचकर यहां के रिपोर्टरों को निर्देश दे रहे हैं तथा काम करने का सलीका सिखा रहे हैं. इसके पहल भी वो एक-दो जिलों में अपना डेरा डंडा जमा चुके हैं. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब न्यूज एडिटर औरैया में डेरा जमाए हैं तो उनकी जिम्मेदारी कौन निभा रहा है. वैसे भी तमाम कवायद के बाद भी कानपुर में अखबार की हालत बद से बदतर होती जा रही है.
कानाफूसी कटेगरी के लिए.





