हिंदुस्तान, रांची में अखबार को प्रतिद्वंद्वी अखबारों के मुकाबले बेहतर बनाने की कोशिशें की जा रही हैं. इसी क्रम में प्रबंधन ने कई लोगों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं. जानकारी के अनुसार सिटी डेस्क पर पिछले दस सालों से कार्यरत अमित अखौरी को रिजनल डेस्क पर भेज दिया गया है. सिटी डेस्क पर ही कार्यरत शिव कुमार को भी रिजनल डेस्क पर भेजा गया है. रिजनल डेस्क पर कार्यरत अमित भूषण को कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब तक कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रसन्न मिश्रा को सिटी डेस्क पर भेज दिया गया है.
ब्यूरो में तैनात रिपोर्टर आशुतोष सिंह को कुछ शिकायतों के बाद सिटी डेस्क पर बैठा दिया गया है. उन्हें खबरें पढ़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब तक सहायक सिटी इंचार्ज के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे अमित सिंह को सिटी डेस्क में पेजीनेशन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.






