Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

हुर्रे!! सपा जीती तो हर बारहवीं पास छात्र को लैपटॉप देगी

: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी : 65 साल से ज्यादा उम्र वाले किसानों को पेंशन : लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट कंप्यूटर देने का एलान दिया है. ये उसी समाजवादी पार्टी का वायदा है जिसने कभी कंप्यूटरीकरण का खुलकर विरोध किया था. एसपी के प्रवक्ता और महासचिव रामगोपाल यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी दिया जाएगा और 65 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशन मिलेगी. एसपी ने सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी के मुताबिक अलग से आरक्षण देने का भी वादा किया है.

: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी : 65 साल से ज्यादा उम्र वाले किसानों को पेंशन : लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट कंप्यूटर देने का एलान दिया है. ये उसी समाजवादी पार्टी का वायदा है जिसने कभी कंप्यूटरीकरण का खुलकर विरोध किया था. एसपी के प्रवक्ता और महासचिव रामगोपाल यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी दिया जाएगा और 65 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशन मिलेगी. एसपी ने सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी के मुताबिक अलग से आरक्षण देने का भी वादा किया है.

समाजवादी पार्टी ने वायदा किया है कि बारहवीं पास होने वाले छात्रों को लैपटॉप और दसवीं पास छात्रों को टैबलेट पीसी दिया जाएगा. इस हिसाब से इस बार बारहवीं की परीक्षा में छब्बीस लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं. पिछली बार अस्सी फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे, अगर ये मानें की इस बार भी अस्सी फीसदी बच्चे पास होंगे तो करीब इक्कीस लाख बच्चे पास होंगे. अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो वादे के मुताबिक इक्कीस लाख बच्चों को लैपटॉप देना होगा और इस पर खर्च करीब 2100 करोड़ रुपये का आएगा.

इसी तरह समाजवादी पार्टी ने दसवीं पास बच्चों को टैबलेट कंप्यूटर देने का वादा किया है. इस बार करीब 33 लाख छात्र यूपी में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे हैं और पिछली बार के नतीजों के मुताबिक इस बार भी अगर 70 फीसदी बच्चे पास होते हैं तो ये तादाद 21 लाख होगी. 21 लाख टैबलेट पीसी देने पर 525 करोड़ का खर्च और पड़ेगा.

घोषणा-पत्र में जनता से किए गए वादों की जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, "जनता ने अगर सपा को सरकार बनाने का अवसर दिया तो 12वीं पास करने वाले छात्रों को लैपटॉप, 10वीं पास करने वाले छात्रों को टैबलेट, आठवीं कक्षा तक छात्रों को सभी पुस्तकें, कन्याओं को वर्ष में दो बार वस्त्र नि:शुल्क दिए जाएंगे. मदरसों में तकनीकी शिक्षा के लिए सरकार विशेष बजट उपलब्ध करवाएगी. पिछड़े मुस्लिम इलाकों में स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे. शिक्षा मित्रों को अगले दो साल में नियिमत किया जाएगा. सभी सरकारी सेवाओं में भर्ती की उम्र 35 वर्ष होगी. इस उम्र को पार चुके बेरोजगार नौजवानों को सालाना 12,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा."

सपा नेता ने लोगों को यह भी भरोसा दिलाया, "सूबे में अगर भूख से कहीं मौत होती है या गरीबी, बेरोजगारी से तंग आकर कोई किसान आत्महत्या करता है तो ग्राम प्रधान, प्रखंड विकास अधिकारी, उप-जिलाधिकारी और जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश की गयी है. घोषणा पत्र में अल्पसंख्यको को आरक्षण और बुनकरों को फ्री बिजली देने का वादा किया गया है. उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है. इसी के चलते घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं. व्यापारियों की खातिर एसपी के घोषणापत्र में यूपी से वैट खत्म करने की बात रखी गई है. किसानों को रिझाने के लिए भी मुलायम ने फूलप्रूफ प्लान तैयार किया है. सिंचाई के लिए मुफ्त पानी, बंजर जमीन पर खेती के लिए भूमि सेना जैसी बातें घोषणापत्र में शामिल हैं. मुलायम ने ये भी कहा कि किसानों को नहर और नालों के ज़रिए मुफ्त पानी दिया जाएगा. साथ ही साथ 65 साल के किसानों को पेंशन का अधिकार भी दिया जाएगा.  लखनऊ स्थित सपा के पार्टी मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर मुलायम के साथ एसपी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव आजम खान, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव सहित कई बड़े नेता मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...