Anand Pradhan : बहुत हो चुका नाटक…साल भर से एक ही राग चल रहा है, देश के प्रमुख विपक्षी दल में कि उसका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? दूसरी ओर, उसके नेता नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का समानांतर अभियान भी चल रहा है…
है हिम्मत तो घोषित करो नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार!!…वरना बंद करो ये नाटक…कैम्पेन कमिटी का अध्यक्ष…साईकिल कमिटी के संयोजक…रामलीला समिति के प्रभारी… क्या देश को बेवकूफ समझ रखा है?
xxx
गुजरात में उपचुनाव में मोदी की एकतरफा जीत पर जो लोग तालियाँ बजा रहे हैं, वे यह नहीं बता रहे कि जीतनेवालों में पूर्व कांग्रेस सांसद राडाडिया और उनके बेटे भी हैं जिनके एक टोल-बूथ पर बंदूक़ लहराने को लेकर भाजपा ने ख़ूब हंगामा मचाया था। रहने भी दो, लौह पुरूष की सच्चाई सबको पता है!
आईआईएमसी के प्रोफेसर आनंद प्रधान के फेसबुक वॉल से.





