हांगकांग के एक अंग्रेजी अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के पत्रकारों ने अपने संपादक से जवाब तलब किया है कि लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता ली वांगयांग की मौत को क्यों बेहद कम कवरेज दी गई. वो अस्पताल के कमरे में लटके हुए पाए गए थे. ली दृष्टिहीन थे और दो दशक जेल में गुजारे के बाद चलने फिरने के काबिल भी नहीं रह गए थे. चीनी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है जबकि हांगकांग में बहुत से लोगों का मानना है कि उनकी हत्या की गई है.
उनकी मौत की खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा जबकि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के पत्रकारों कहना है कि उनके अखबार ने इस खबर को ज्यादा तवज्जो नहीं दी ताकि चीन सरकार को बुरा न लगे. साभार : बीबीसी





