Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अंग्रेजी दैनिक पायोनियर के पत्रकार अमरनाथ पर भाजपा नेत्री मधु ने इसलिए कराया हमला!

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव एवं भारतीय पत्रकार परिषद् सदस्य अरुण कुमार ने बिहार की राजधानी पटना में अंग्रेजी दैनिक पायोनियर के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ तिवारी पर शुक्रवार को भाजपा नेता मधु वर्मा और उनके पुत्र ऋतुराज के गुंडों के जरिये राजेन्द्र नगर के चारमीनार अपार्टमेन्ट परिसर में जानलेवा हमले की सख्त निंदा की है. चिंता की बात यह भी है कि कदमकुआं थाना में जब घायल अमरनाथ मामला दर्ज करने पहुंचे तो वहाँ के थानेदार ज्योति प्रसाद ने उनको मुकदमा दर्ज करने से रोकने की कोशिश की और जब उनके मना करने के बावजूद उन्होंने मुकदमा दर्ज किया तो उन्हें ऍफ़आइआर का नंबर भी नहीं दिया गया. कुमार ने इस सन्दर्भ में पुलिस के इस रुख पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

पत्रकार यूनियन महासचिव ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार और बिहार के डी.जी. पी. अभयानंद से इस मामले में अपराधियों के प्रति सख्त कारवाई की मांग की है और अविलम्ब पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की है. पत्रकार का कसूर इतना ही था कि उन्होंने भाजपा नेत्री के गुट की चारमिनार अपार्टमेन्ट की सोसाइटी की बैठक में उनकी बद-इन्तजामी की खिलाफत करने की जुर्रत की थी.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...