इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तेज तर्रार एंकर अंजना कश्यप ने टीवी टुडे ग्रुप के आजतक चैनल में ज्वाइन कर लिया है। अंजना इससे पहले स्टार न्यूज/एबीपी न्यूज में थीं। स्टार न्यूज के एबीपी न्यूज में बदले जाने के प्रोमो में जब अंजना कश्यप नहीं दिख रही थीं, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वो आजतक जा रही हैं।
भड़ास4मीडिया ने पहले भी इसके बारे में खबर प्रकाशित की थी। लेकिन अब सारे कयासों को विराम मिल
गया है। अंजना कश्यप ने 27 जून को ही आजतक चैनल में बतौर एईपी ज्वाइन किया है। अंजना टीवी की तेज तर्रार एंकर मानी जाती हैं। करीब एक साल से वो स्टार न्यूज में थीं। इससे पहले अंजना न्यूज 24 और जी न्यूज में काम कर चुकी हैं। न्यूज 24 में कई स्पेशल शो और खासकर उनका एक घंटे का साप्ताहिक शो दो टूक काफी मशहूर हुआ था। चाहे वो इंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर हो या फिर इमोशन से या फिर कोई गंभीर राजनीतिक चर्चा हो, अंजना टीवी न्यूज के हर फार्मेट में खुद को ढाल लेने में माहिर हैं। भड़ास 4 मीडिया से बातचीत में अंजना ने स्वीकार किया कि उन्होंने आजतक ज्वाइन कर लिया है। देश के नंबर वन चैनल से जुड़कर वो बेहद खुश हैं।






