Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अंतत: जागरण के ब्‍यूरोचीफ पर दर्ज हुआ अपराधी को संरक्षण देने का मामला

दैनिक जागरण ग्वालियर-झांसी के छतरपुर ब्यूरो देवेंद्रदीप सिंह उर्फ राजू सरदार पर अंततः ईनामी बदमाश महिपाल सिंह को संरक्षण देने के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया गया है। राजू सरदार भाजपा जिला कार्यसमिति का सदस्य भी है। बीती 8 मई को राजू सरदार के निवास पर बकस्वाहा थाना पुलिस ने छापा भी मारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस अधिकारी और आधा दर्जन आरक्षकों ने शाम 4 बजे करीब राजू सरदार की गिरफ्तारी के लिये छापा मार कार्रवाई की लेकिन राजू सरदार घर पर नहीं मिला।

दैनिक जागरण ग्वालियर-झांसी के छतरपुर ब्यूरो देवेंद्रदीप सिंह उर्फ राजू सरदार पर अंततः ईनामी बदमाश महिपाल सिंह को संरक्षण देने के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया गया है। राजू सरदार भाजपा जिला कार्यसमिति का सदस्य भी है। बीती 8 मई को राजू सरदार के निवास पर बकस्वाहा थाना पुलिस ने छापा भी मारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस अधिकारी और आधा दर्जन आरक्षकों ने शाम 4 बजे करीब राजू सरदार की गिरफ्तारी के लिये छापा मार कार्रवाई की लेकिन राजू सरदार घर पर नहीं मिला।

ज्ञात हो कि बकस्वाहा थाना ईलाके के ग्राम चाचीसेमरा निवासी महिपाल सिंह हत्या की वारदात कर फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। दो माह पूर्व जब यह ईनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसने पुलिस अधिकारियों के सामने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया था कि मामले को सुलटाने के लिये राजू सरदार ने उससे एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम पर हजारों रुपये वसूले।

बदमाश के कथनों के आधार पर पुलिस ने साइबरसेल से राजू सरदार और बदमाश की साठगांठ के लिये मोबाइल डिटेल निकलवाये। इस पूरे मामले की गहराई से जांच की गई, जिसमें पुष्टि हुई कि राजू सरदार के संपर्क में यह बदमाश रहा है। राजू सरदार पर अपराध दर्ज होने से उसके पुलिस अधिकारियों के रिश्ते भी काम न आये और न ही सरकार के मंत्रियों से रिश्तों का दबाब काम आया। पुलिस ने राजू सरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, अब देखना है कि राजू सरदार की गिरफ्तारी कब तक होती है।

राजू सरदार से जुड़ी अन्‍य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें – जागरण के ब्‍यूरोचीफ का कारनामा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...