Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अंतर्राष्‍ट्रीय श्रोता समाचार के संपादक अरुण कुमार अग्रवाल का निधन

इलाहाबाद में कुंभ मेले की खबरों के बीच एक दुखद खबर आयी है…श्री अरूण कुमार अग्रवाल का निधन हो गया है…वे अंतर्राष्ट्रीय श्रोता समाचार नामक पाक्षिक अखबार के संपादक थे और पत्रकारिता और पत्रकारों की खबर लेते रहते थे..खिंचाई करने से भी नहीं चूकता था उनका अखबार… दो दशक तक यही अखबार मीडिया की भीतरी हलचलों का केंद्र रहा…हालांकि इलाहाबाद में उनको बड़े पत्रकार पत्रकार नहीं मानते थे…कहते थे कि कपड़े की थान नापने वाला बनिया है…अरूणजी खुद भी अपने को पत्रकार होने का दावा नहीं करते थे…लेकिन मैने उनको करीब से देखा है…वे खांटी पत्रकार थे..ईमानदारी से आजीविका के लिए और काम करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा की.

आज की मुख्यधारा की पत्रकारिता में भले ही उनको हाशिए पर रखने की कोशिश हुई हो लेकिन उनके जैसे प्रतिबद्ध इंसान के कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है…आज के दौर के कई भारी पत्रकार श्रोता समाचार के संवाददाता रहे थे…वे खुद में एक बड़ी किताब थे.. मैं जब इलाहाबाद में जनसत्ता का संवाददाता रहा तो जनोन्मुखी पत्रकारिता के सनक के नाते बहुतों के निशाने पर रहा..कई पत्रकार साथियों के भी…मेरे सबसे करीबी मित्र भाई प्रमोद शुक्ल और अनुज हेमंत तिवारी ही उस दौर में हमारे साथ रहे…लेकिन लगातार हमें अरुण जी का समर्थन मिला.

मुझे जब 1985 में विद्या भास्कर पुरस्कार मिला और प्रयाग संगीत समिति में उसे देने के लिए उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह पहुचे तो कई अखबारों ने खबरों में मुझे गायब कर दिया..कुछेक छोटे अखबारों और अरूण जी ने जरूर इसे प्रमुखता से छापा था…वो खुद में एक संस्था थे…तीन दशक से तो मैं ही देख रहा हूं..ऐसा कभी नहीं हुआ कि उनका अखबार स्थगित रहा हो…मैं उनको दिल से याद करते हुए कामना करता हूं कि इस अखबार का मू्ल्यांकन कमसे कम इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग करे…उनको मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि.

वरिष्‍ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...