Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अंबाला में महिला पत्रकार से छेड़छाड़, खुद को पत्रकार बताने वाला आरोपी गया जेल (देखें वीडियो)

अंबाला में एक कथित पत्रकार ने महिला पत्रकार से छेड़छाड़ और धक्कामुक्की की. बाद में महिला पत्रकार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कथित पत्रकार का नाम है राजीव ऋषि. महिला पत्रकार से उसने भीड़ में बेहद अभद्र व शर्मनाक व्यवहार किया. महिला पत्रकार एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची तो नशे में धुत राजीव ऋषि भी वहां पहुंचा.

अंबाला में एक कथित पत्रकार ने महिला पत्रकार से छेड़छाड़ और धक्कामुक्की की. बाद में महिला पत्रकार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कथित पत्रकार का नाम है राजीव ऋषि. महिला पत्रकार से उसने भीड़ में बेहद अभद्र व शर्मनाक व्यवहार किया. महिला पत्रकार एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची तो नशे में धुत राजीव ऋषि भी वहां पहुंचा.

आते ही महिला पत्रकार से सबके सामने छेड़छाड़ शुरू कर दी. इसका विरोध हुआ तो बात मारपीट पर उतर आई. भीड़ से बचने के लिए इस शख्स ने खुद को पत्रकार भी बताया. लेकिन लोगों ने इसे तब तक पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता ने कहा कि अगर महिला पत्रकार ही इस देश में सुरक्षित नही हैं तो आम महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें. फिलहाल महिला पत्रकार की शिकायत पर 323, 354बी 506 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहाँ अदालत ने राजीव को दो दिन के लिए जेल भेज दिया.

पुलिस हिरासत में भी इस शख्स की हेकड़ी कम नही हुई और मीडिया से उलझने की कोशिश करता रहा. एसीपी ताहिर हुसैन ने बताया की आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया गया था आरोपी को दो दिन के लिए केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है. आरोपी के जेब से कई मीडिया चैनलों के पहचान पत्र भी मिले हैं. एक साथ कई पहचान पत्र मिलने पुलिस ने आरोपी के बारे में सघन जांच की बात कही है.

संबंधित वीडियो…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/733/media-world/chhedchhad-karne-wala-patrakar-1.html

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/734/media-world/chhedchhad-karne-wala-patrakar-2.html

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...