प्रतिष्ठा में, श्रीमती अंबिका सोनी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली। विषय:-न्यूज वेबसाइट को सरकारी विज्ञापन देने के लिए। महोदया, निवेदन है कि वर्तमान युग इंटरनेट का है। सरकारी सूचना, आदेश, निर्देश सभी इंटरनेट के माध्यम से भेजे और प्राप्त किए जाते हैं। हर पल करोड़ों व्यक्ति इंटरनेट से जुड़े होते हैं। इंटरनेट के इसी जुड़ाव ने न्यूज वेबसाइट की जरूरत को बढ़ाया है। समाचार पत्र, पत्रिकाओं की तरह न्यूज वेबसाइट भी लोगों की जरूरत बन गई है।
हमारे द्वारा राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से www.newsbox4u.com नाम से न्यूज वेबसाइट का नियमित संचालन किया जा रहा है। लेकिन पत्र, पत्रिकाओं की तरह न्यूज वेबसाइट के लिए सरकारी विज्ञापन जारी करने का कोई प्रावधान नहीं है। आपसे निवेदन है कि आप दिशा में पहल करें। देश की पत्र, पत्रिकाओं की तरह न्यूज वेबसाइट को भी विज्ञापन मिले। क्योंकि वेबसाइट भी वही काम करती है जो समाचार पत्र। मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक, दैनिक सभी प्रकार के समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापन दिये जाते हैं तो आज इंटरनेट के युग में न्यूज वेबसाइट को भी सरकारी विज्ञापनों की सूची में स्थान मिलना चाहिए। उम्मीद है आप इस बारे में जरूर आवश्यक निर्देश जारी कर हमें अनुग्रहित करेंगी।
सधन्यवाद
गोविंद गोयल
237-मुखर्जी नगर,
श्रीगंगानगर [राजस्थान] -335001
फोन- 09414246080
मेल- [email protected], [email protected]






