Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अंशुमान तिवारी ‘बिजनेस भास्कर’ के संपादक बने, ‘सिटी टाइम्स’ से जुड़े रवीन्द्र श्रीवास्तव

दैनिक जागरण में लंबी पारी खेलने वाले अंशुमान तिवारी के बारे में सूचना आई है कि वो भास्कर ग्रुप के अखबार बिजनेस भास्कर के संपादक बनाए गए हैं. उन्हें अखबार रिलांच करने और जमाने की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही बिजनेस भास्कर की वेबसाइट को भी वे रिलांच कराएंगे. ये सारी सूचनाएं सूत्रों ने दी है. ज्ञात हो कि अंशुमान तिवारी पहले दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो में ब्यूरो चीफ हुआ करते थे और प्रशांत मिश्रा के बाद नंबर दो की हैसियत में थे. बाद में प्रशांत मिश्र से इनका अंदरुनी टकराव शुरू हुआ तो प्रशांत ने राजकिशोर तिवारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया और अंशुमान के पर कतरने लगे. आखिरकार प्रबंधन ने बीच का रास्ता निकाला और अंशुमान को यूपी हेड बनाकर लखनऊ भेज दिया. पर लखनऊ अंशुमान को रास नहीं आया और वे इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर चले गए.

सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र श्रीवास्तव ने जनसंदेश टाइम्स से त्याग पत्र देकर अपनी नयी पारी की शुरुआत हिन्दी डेली 'सिटी टाइम्स' के साथ की है. रवीन्द्र श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर कार्यालय में सम्बद्ध किया जा सकता है या फिर बांसी तहसील कार्यालय के प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है. अपने 24 साल की पत्रकारिता में रवीन्द्र श्रीवास्तव ने दैनिक जनमोर्चा से इस क्षेत्र में कदम रखा. दो वर्ष जनमोर्चा में काम करने के बाद वर्ष 1992 से राष्ट्रीय सहारा को वर्ष 2008 तक सेवा दी. बाद में वे अमर उजाला सिद्धार्थनगर से जुड़ गए. चार वर्ष यहां काम करने के बाद रवीन्द्र श्रीवास्तव ने डा.शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी से प्रभावित होकर दैनिक जनसंदेश टाइम्स में काम किया. परन्तु जनसंदेश की दशा में कोई सुधार न होता देख वे डा.शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा लाये गये डेली सिटी टाइम्स में चले गए.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...