Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अंशुमाला झा के इलाज का खर्च माफ कराने की कवायद

मधुर आवाज़ की मल्लिका अंशुमाला झा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रही हैं. अपनी माँ द्वारा दान की हुई किडनी से जीवन-संघर्ष को आगे बढ़ा रही अंशुमाला झा के लंग्स में इंफेक्शन हो गया है. लगातार बीमारी से जूझने के कारण परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है. सर गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. डी.एस राणा का कहना है कि अंशुमाला की केयरिंग ठीक से की जा रही है.

मधुर आवाज़ की मल्लिका अंशुमाला झा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रही हैं. अपनी माँ द्वारा दान की हुई किडनी से जीवन-संघर्ष को आगे बढ़ा रही अंशुमाला झा के लंग्स में इंफेक्शन हो गया है. लगातार बीमारी से जूझने के कारण परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है. सर गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. डी.एस राणा का कहना है कि अंशुमाला की केयरिंग ठीक से की जा रही है.

सबसे अहम मसला यह है कि तकरीबन ढाई लाख रूपये ईलाज का बिल आया है, जिसमें 80 हजार रूपये अंशुमाला के परिवार ने अदा कर दिया है. अभी भी डेढ़ लाख रूपये से ज्यादा का बिल बकाया है. आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके इस परिवार के लिए इतना रूपये का इंतजाम कर पाना बहुत मुश्किल है.

अंशुमाला का मामला मीडिया में आने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान ने अस्पताल प्रशासन से अंशुमाला की ईलाज खर्च को माफ करने के लिए अनुरोध किया है. संस्था के नेशनल को-आर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि संस्था ने सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (ट्रस्टी) श्री अशोक चन्द्रा से बातचीत की है. उन्होंने इस बाबत एक लेटर भेजने को कहा है.

इसी संदर्भ में सर गंगा राम अस्पताल के ही लेडिज वेलफेयर सोसाइटी की सचिव वंदना दत्ता ने भी सहयोग करने का वादा किया है और अंशुमाला के परिवार को मिलने के लिए बुलाया है. पटना के मगध महिला से होते हुए मिरांडा हाउस तक पहुंचकर अपनी शिक्षा के लिए रास्ता खुद बनाने वाली अंशु माला ने एम.ए और संगीत में पीएचडी की उपाधि हासिल की है. मूल रूप से मधुबनी जिले की अंशु माला ने न सिर्फ मैथिली बल्कि भोजपुरी गायन के क्षेत्र में भी अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है.

अपनी मां से संगीत और सुर उन्हें विरासत में मिला पर अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्हों ने इसे भरपूर निखारने का काम किया जिसके लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से उन्हें शास्त्रीय गायन में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रवृति भी मिल चुकी है. पहले भी वह ऑल इंडिया रेडियो पर नियमित रूप से शास्त्रीय गायन और गजल के कार्यक्रम पेश करती रही हैं. लेकिन सबसे अहम सवाल यह उठता है कि क्या अस्पताल प्रशासन डेढ़ लाख रूपये की राशि को माफ कर देगा? (BeyondHeadlines)


संबंधित खबरें-

मेरी खराब सेहत की वजह मेरा पति है, उससे तलाक दिलवाओ : सिंगर अशुमाला झा
 
 
लोक गायिका अंशुमाला झा फिर से गंभीर रूप से बीमार, आर्थिक मदद तुरंत चाहिए
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...