वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक हिंदुस्तान, पटना के पूर्व स्थानीय संपादक अकू श्रीवास्तव के बारे में सूचना आ रही है कि वे इन दिनों कादंबिनी आफिस नहीं जा रहे हैं. करीब दो महीने से वे दिल्ली स्थित एचटी बिल्डिंग में कादंबिनी आफिस नहीं जा रहे हैं. अब तो कादंबिनी मैग्जीन में उनका नाम प्रकाशित होना भी बंद हो गया है. सूत्रों का कहना है कि अकू श्रीवास्तव का नाम अभी तक कादंबिनी में कार्यकारी संपादक के रूप में जाया करता था. पर उनके आफिस न आने से उनका नाम छापा जाना बंद कर दिया गया है.
मैग्जीन पहले भी राजीव कटारा देखते थे, और अब भी वही देख रहे हैं. अकू श्रीवास्तव का नाम इसलिए जाने लगा था क्योंकि उन्हें यह एहसास कराया जा रहा था कि हिंदुस्तान, पटना से ट्रांसफर करके उन्हें ठीकठाक काम व पद दिया गया है. पर अकू श्रीवास्तव का दिल दिल्ली में लगा नहीं. अब ये पता नहीं चल पा रहा है कि वे एचटी ग्रुप को अलविदा कह चुके हैं या बने हुए हैं. सूत्र बताते हैं कि अकू श्रीवास्तव अब कुछ नया प्लान कर रहे हैं, पर क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं, यह कुछ पता नहीं चल सका है.





