Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अखबार के कार्यालय में तिहरा हत्‍याकांड मामला : अंधेरे में तीर चला रही है त्रिपुरा पुलिस!

अगरतला में 19 मई को `दैनिक गणदूत' के दफ्तर में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। इस मामले में प्रगति यह है कि इस अभूतपूर्व हत्याकांड में अखबार के मालिक के मारे गये ड्राइवर की पत्नी नियति घोष को गिरफ्तार करके पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। इस महिला के पास पांच पांच कीमती मोबाइल फोन मिले हैं, जिनके जरिये पुलिस हत्यारों को पकड़ने की जुगत में है।

अगरतला में 19 मई को `दैनिक गणदूत' के दफ्तर में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। इस मामले में प्रगति यह है कि इस अभूतपूर्व हत्याकांड में अखबार के मालिक के मारे गये ड्राइवर की पत्नी नियति घोष को गिरफ्तार करके पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। इस महिला के पास पांच पांच कीमती मोबाइल फोन मिले हैं, जिनके जरिये पुलिस हत्यारों को पकड़ने की जुगत में है।

पुलिस को शक है कि दैनिक अखबार के दफ्तर में एक साथ तीन तीन लोगों की हत्या के मामले में हत्यारों से इस महिला के संबंध हो सकते हैं। पूछताछ से ऐसे ही संकेत मिले हैं। पुलिस के तमाम अफसरान तिनके का सहारा पकड़ने की तरह इस महिला से पूछताछ में लगे हैं। लेकिन इस मामले में पेंच यह है कि बरामद मोबाइलों में से एक टच स्क्रीन मोबाइल का सिम गायब है। अब पुलिस आईएमईआई नंबर के जरिये काल लिस्ट की खोज में है। अदालत से नियति घोष को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

त्रिपुरा पुलिस ने बताया कि उन्होंने दैनिक गणदूत के संपादक के ड्राइवर दिवंगत बलराम घोष की पत्नी नियति घोष को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर अखबार के कार्यालय के भीतर ही एक कमरे में रहता था। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पैलेस परिसर में दैनिक गणदूत के कार्यालय में घुसकर प्रूफ रीडर सुजीत भट्टाचार्य, ड्राइवर बलराम घोष और ऑफिस मैनेजर रंजीत चौधरी पर चाकू से वार किया। पुलिस ने बताया कि विधवा को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह लगातार गुमराह करने वाला बयान दे रही थी। इसके साथ ही इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने  बताया कि उसी परिसर में रहने वाले सुशील चौधरी घटना के वक्त कार्यालय में मौजूद था लेकिन उसने दावा किया है कि उसने कुछ नहीं देखा है।

एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास​ की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...