Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अखबार में नौकरी दिलावाने का झांसा देकर युवती का रेप करता रहा पत्रकार

गुड़गांव। एक नेशनल इंग्लिश न्यूज पेपर में काम करने वाले युवक पर पुलिस ने रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि मीडियाकर्मी युवती को मीडिया हाउस में काम दिलवाने व शादी का झांसा देकर 2 साल से उसके साथ रेप कर रहा था। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने युवक के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी इस पूरी साजिश में शामिल बताया है। पुलिस ने इस दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएलएफ फेज टू के यू ब्लॉक निवासी 23 वर्षीय एक युवती ने सोमवार शाम डीएलएफ फेज टू थाना पुलिस में एक शिकायत दी। युवती ने इस शिकायत में कहा कि एक नेशनल इंग्लिश न्यूज पेपर में काम करने वाले एक युवक ने मीडिया हाउस में काम दिलवाने के अलावा शादी का झांसा देकर 2 साल तक उसके साथ रेप किया। इस युवक ने उसे यू ब्लॉक में किराये पर मकान भी दिलाया। जब युवक ने उसे काम नहीं दिलवाया और न ही उससे शादी की तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से मना कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे बाद में पता चला कि युवक शादीशुदा है। डीएलएफ फेज टू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कौशिक ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। (एनबीटी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...