Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

अखिलेश की ताजपोशी तय! मान गए आजम-शिवपाल

लखनऊ। यूपी का अगला सीएम कौन होगा यह लगभग तय हो चुका है. सूत्र बता रहे हैं कि राज्‍य के अगले सीएम युवा सांसद व प्रदेश अध्‍यक्ष अखिलेश यादव होंगे. सपा सुप्रीमो ने किसी वरिष्‍ठ को सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे वरिष्‍ठ नेता आजम खान और शिवपाल सिंह यादव को मना लिया है. सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के घर हुई इन नेताओं की बैठक में एक फार्मूले के आधार पर अखिलेश के नाम पर सहमति बन गई है. 

लखनऊ। यूपी का अगला सीएम कौन होगा यह लगभग तय हो चुका है. सूत्र बता रहे हैं कि राज्‍य के अगले सीएम युवा सांसद व प्रदेश अध्‍यक्ष अखिलेश यादव होंगे. सपा सुप्रीमो ने किसी वरिष्‍ठ को सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे वरिष्‍ठ नेता आजम खान और शिवपाल सिंह यादव को मना लिया है. सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के घर हुई इन नेताओं की बैठक में एक फार्मूले के आधार पर अखिलेश के नाम पर सहमति बन गई है. 

इस फार्मूले के अनुसार आजम खान को स्‍पीकर बनाया जाएगा, वहीं शिवपाल सिंह यादव महत्‍वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री और सरकार के दूसरे सबसे प्रमुख व्‍यक्ति होंगे. बताया जा रहा है कि आज होने वाली समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में इस पर औपचारिक रूप से मुहर लग जाएगी. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आजम खान ही अखिलेश को सीएम बनाने जाने का प्रस्‍ताव रखेंगे तथा शिवपाल उसका अनुमोदन करेंगे. पहले यही दोनों नेता मुलायम सिंह को मुख्‍मंत्री बनाए जाने की बात कर रहे थे. चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह की आजम खान के साथ यह पहली मुलाकात थी.

उल्‍लेखनीय है कि इसके बाद अखिलेश के सुर भी बदले नजर आए. अब तक 'नेताजी' के मुख्‍यमंत्री होने की बात कहने वाले अखिलेश अब यह बात कहने से बच रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि जल्‍द ही आपको पता चल जाएगा कि कौन मुख्‍यमंत्री बनेगा. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के विधायक दल की शनिवार बैठक होने वाली है. इस बैठक में सपा के निर्वाचित सभी 224 विधायक शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह आगे की रणनीति को देखते हुए अखिलेश को सीएम बनाना चाहते हैं. बहुमत की सरकार में सीएम पद की जिम्‍मेदारी संभालना अखिलेश के लिए भी मुश्किल नहीं होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...