जालौन के उरई में बलात्कार के आरोपी संजय गुप्ता के समर्थकों द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने पहले आरोपी समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया. अब खबर है कि पुलिस ने 12 नामजद पत्रकारों एवं 30 अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ भयादोहन का मुकदमा कायम कर लिया है, जिससे पत्रकारों में रोष है. मीडियाकर्मी अखिलेश सरकार में पत्रकारों के उत्पीड़न बढ़ने का आरोप लगाते हुए 9 जुलाई को आंदोलन की रणनीति तैयार की है.
पत्रकारों का कहना है कि अखिलेश सरकार में पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो गई है. पत्रकारों पर बेखौफ फर्जी धाराएं लगाई जा रही हैं. जिस सीएम से बेहतर प्रशासन की उम्मीद थी, उसी के राज में पत्रकारों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है. उरई के पत्रकारों ने पत्र लिखकर अपने खिलाफ की जा रही साजिश का विरोध किया है.








