Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अगरतला में तीन मीडियाकर्मियों की हत्‍या का मामला : एक मृतक मीडियाकर्मी की विधवा अरेस्‍ट

अगरतला में तीन व्यक्तियों की हत्या मामले में एक विधवा की गिरफ्तारी हुई है. अगरतला में 19 मई को एक स्थानीय दैनिक अखबार के कार्यालय में तीन कर्मचारियों की हत्या हो गई थी. इस मामले में एक पीड़ित की विधवा की गिरफ्तारी हुई है जिससे मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है.

अगरतला में तीन व्यक्तियों की हत्या मामले में एक विधवा की गिरफ्तारी हुई है. अगरतला में 19 मई को एक स्थानीय दैनिक अखबार के कार्यालय में तीन कर्मचारियों की हत्या हो गई थी. इस मामले में एक पीड़ित की विधवा की गिरफ्तारी हुई है जिससे मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है.

त्रिपुरा पुलिस ने बताया कि उन्होंने दैनिक गणदूत के संपादक के ड्राइवर दिवंगत बलराम घोष की पत्नी नियति घोष को गिरफ्तार किया है. ड्राइवर अखबार के कार्यालय के भीतर ही एक कमरे में रहता था. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पैलेस परिसर में दैनिक गणदूत के कार्यालय में घुसकर प्रूफ रीडर सुजीत भट्टाचार्य, ड्राइवर बलराम घोष और ऑफिस मैनेजर रंजीत चौधरी पर चाकू से वार किया.

पुलिस ने बताया कि विधवा को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह लगातार गुमराह करने वाला बयान दे रही थी. इसके साथ ही इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. उन्होंने बताया कि उसी परिसर में रहने वाले सुशील चौधरी घटना के वक्त कार्यालय में मौजूद था लेकिन उसने दावा किया है कि उसने कुछ नहीं देखा है. (सहारा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...