Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”अगर पैसे मांगे तो खुदकुशी कर लूंगा, और नाम भी लिख दूंगा”

 

: कानाफूसी : अगर मुझसे किसी ने पैसे मांगे तो खुदकुशी कर लूंगा. पंजाब में सैंकडों पत्रकारों का करियर से खिलवाड़ करने वाले पंजाब की शक्ति के मालिक राजेश शर्मा लोगों को बकाया देने से बचने के लिए यही तीर आजमा रखा है। बताया जा रहा है कि कुछ रोज के लिए दफ्‍तर खोलकर संपादक से लेकर चपरासी तक का वेतन मारने वाले राजेश शर्मा ने अब रुपये मांगने वालों को धमकाना शुरु कर दिया है। जो भी राजेश शर्मा को फोन करता है उसे वह साफ कह देता कि उनके हालात तो ऐसे हैं कि वह खुदकुशी कर लेगा। 

 

: कानाफूसी : अगर मुझसे किसी ने पैसे मांगे तो खुदकुशी कर लूंगा. पंजाब में सैंकडों पत्रकारों का करियर से खिलवाड़ करने वाले पंजाब की शक्ति के मालिक राजेश शर्मा लोगों को बकाया देने से बचने के लिए यही तीर आजमा रखा है। बताया जा रहा है कि कुछ रोज के लिए दफ्‍तर खोलकर संपादक से लेकर चपरासी तक का वेतन मारने वाले राजेश शर्मा ने अब रुपये मांगने वालों को धमकाना शुरु कर दिया है। जो भी राजेश शर्मा को फोन करता है उसे वह साफ कह देता कि उनके हालात तो ऐसे हैं कि वह खुदकुशी कर लेगा। 
ऐसे ही एक चीफ सब एडिटर ने राजेश शर्मा को फोन किया तो फोन पर शर्मा ने उसे कहा कि अगर उससे रुपये मांगे तो तो किसी दिन वह खुदकुशी कर लेगा और उसमें परेशान करने वालों के नाम लिख देगा। बताया जा रहा है कि इस डर से अब कोई भी राजेश शर्मा को फोन नहीं कर रहा है। कइयों को तो डर सता रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि कल को उनका नाम किसी अप्रिय घटना में आ जाए। राजेश शर्मा की इस धमकी का असर इस कदर हुआ है कि बेचारे पुराने एंप्‍लाई अपने हक का बकाया वेतन तक नहीं मांग पा रहे हैं। राजेश शर्मा की चालाकी पर कई जानकार भी मुस्‍कुरा रहे हैं। 
 
एक पूर्व कर्मचारी का कहना है कि किसी वकील ने राजेश शर्मा को सलाह दे दी कि वह रुपये मांगने वालों को ऐसा बोले तो वह दोबारा उसे फोन नहीं करेंगे। इस सुनियोजित तरीके से भले ही राजेश शर्मा बच जाए लेकिन इतना जरुर है कि अससे करियर बर्बाद करने और सात माह से बिना वेतन के काम करने वाले कर्मचारियों के साथ भारी बेइंसाफी होगी। बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा किसी से मिल भी नहीं रहा। अगर कोई उनके घर जाता है तो घर के सदस्‍य बाहर जाने की बात कहकर टरका देते हैं। वैसे चर्चा यह भी है कि कुछ उच्‍च लेवल पर पंजाब की शक्ति में रखे कर्मचारियों को राजेश शर्मा अपनी सोने की अंगूठी, चेन आदि देकर बकाया भुगतान करने का भी दावा कर रहा है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...