ग्रुप एडिटर प्रमोद भारद्वाज की दस दिन बाद अग्निबाण अख़बार में ससम्मान वापसी हो गयी है। अख़बार के मालिक राजेश चेलावत ने इंदौर से भोपाल आकर श्री भारद्वाज से एक महत्वपूर्ण बैठक की और जिन मुददों पर असहमतियां और गलतफहमिया थी, वे सब दूर कर दी। इस बैठक मे भोपाल के प्रबंध संपादक विनोद खुजनेरी भी मौजूद थे। अब प्रबंधन ने सबकी भूमिकाएं साफ कर दी हैं।
तय किया गया कि संपादकीय मे प्रबंधन स्तर पर बहुत जरूरी होने पर ही दखल दिया जायेगा। साथ ही किसी भी बाहरी दखल को हर हालत में दरकिनार रखा जाएगा। बताया जाता है कि बैठक में चेलावत ने कहा की ग्रुप की परम्परा के अनुसार सभी साथियों को अपने से जोड़कर रखा जायेगा। बैठक में अख़बार के लॉन्चिंग प्लान पर भी चर्चा हुई। प्रबंधन के भरोसे के बाद श्री भारद्वाज ने अपना एक महीने का नोटिस वापस ले लिया है। उन्होंने अपनी वर्किंग शुरू कर दी है। भारद्वाज दैनिक भास्कर और अमर उजाला जैसे समूहों में संपादक रह चुके हैं।






