Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अजमेर में राजस्थान पत्रकार सम्मेलन में कई पत्रकारों-मंत्रियों ने की शिरकत

सरकारी मुख्य सचेतक डा. रघु शर्मा ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है और पत्राकारों के कल्याण के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। डा. रघु शर्मा कल अजमेर में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा आयोजित “राजस्थान पत्रकार सम्मेलन“ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पत्रकारों को भी भूखण्ड देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता आज मिशन की जगह व्यापार बन गया है. समाज के हर क्षेत्र में गिरावट आई है.

सरकारी मुख्य सचेतक डा. रघु शर्मा ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है और पत्राकारों के कल्याण के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। डा. रघु शर्मा कल अजमेर में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा आयोजित “राजस्थान पत्रकार सम्मेलन“ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पत्रकारों को भी भूखण्ड देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता आज मिशन की जगह व्यापार बन गया है. समाज के हर क्षेत्र में गिरावट आई है.

सम्मेलन को शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ और वरिष्ठ पत्राकार प्रदीप मांडव ने भी संबोधित किया. वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार स्वर्गीय श्री कमलेश्वर जी की स्मृति में आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन में “पत्रकारिता के स्थापित मानदण्ड और वर्तमान पत्रकारिता'' विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं बी.बी.सी. लंदन के संवाददाता श्री नारायण सिंह बारहठ ने अपनी बात रखी. सम्मेलन को अजमेर के महापौर श्री कमल बाकोलिया, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी भगत, पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़, बूंदी के जिला प्रमुख श्री राकेश बोयत तथा श्री महेन्द्र सिंह रलावता ने भी सम्बोधित किया। सरकारी मुख्य सचेतक डा. रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अजमेर के सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेन्द्र चैहान एवं कोटा जन सम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक श्री रूपसिंह कविया को भी सम्मानित किया गया।

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के अध्यक्ष श्री अनिल सक्सेना ने सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आये पत्रकारों का स्वागत किया. इससे पूर्व जयपुर, उदयपुर व चितौड़ में तीन सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं. सितम्बर माह में कोटा में 5 वां सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजन सचिव श्री अतुल सेठी रहे. फोरम के जिला अध्यक्ष श्री राकेश भट्ट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं सहित्यकार उदयपुर की श्रीमती शकुन्तला सरूपिया ने किया.

पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ को सम्मेलन में स्वर्गीय भंवर सुराणा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार “कलम का सिपाही“ से सम्मानित किया गया। सम्मेलन को बाल योगी संत श्री उमेश नाथ महाराज ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर श्री देवेन्द्र सेठी व राकेश भट्ट को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...