युवा पत्रकार अजय प्रकाश ने दैनिक भास्कर, जयपुर से अपनी नई पारी शुरू कर ली है। उन्होंने वहां दैनिक भास्कर के मैगजीन डिवीजन "अहा जिंदगी" में चीफ सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है। इससे पहले वे लंबे समय से दिल्ली में पाक्षिक समाचार पत्रिका द पब्लिक एजेंडा में नौकरी कर रहे थे।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले अजय द पब्लिक एजेंडा में नौकरी करने के अलावा लंबे समय से
एक समाचार वेबसाइट जनज्वार डाट काम का संचालन भी करते रहे हैं। द पब्लिक एजेंडा से पहले अजय साप्ताहिक समाचार पत्र द संडे पोस्ट और विराट वैभव में भी रह चुके हैं। उनकी कई कहानियां, लेख और रिपोर्टें कई महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। अजय प्रकाश की बेबाक लेखनी और जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए उन्हें 2011 में पहले अनिल सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।





