नई दिल्ली। दिल्ली के पत्रकार अजीत कुमार पाण्डेय ने तेजी से बढ़ते हुए मीडिया ग्रुप दैनिक राष्ट्रीय उजाला प्राइवेट लिमिटेड में बतौर जनरल मैनेजर ज्वाइन किया है। बता दें कि इसके पहले अजीत कुमार दैनिक जागरण, अमर उजाला और दिल्ली से प्रकाशित लोकसत्य समाचार पत्र को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अजीत कुमार ने भड़ास4मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय उजाला का जुलाई मे दिल्ली संस्करण शुरू करने के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश मे लॉंचिंग कि तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा उर्दू, अंग्रेजी और कुछ क्षेत्रीय भाषाओं में भी समाचार पत्र को शुरू करना है।
अजीत कुमार ने बताया कि दैनिक राष्ट्रीय उजाला समाचार नोयडा से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय उजाला समाचार पत्र नकारात्मक सोच के साथ नहीं बल्कि एक नई उर्जा के साथ सकारात्मक सोच को मॉडल बनायेगा और आम जनता से जुड़ी खबरों को पहली प्राथमिकता के साथ कवर करेगा.





