साहित्यिक संस्था ‘माध्यम’ का अट्टहास शिखर सम्मान इस वर्ष लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री उर्मिलेष कुमार थपलियाल व ‘अट्टहास’ युवा सम्मान लखनऊ के प्रसिद्ध युवा व्यंग्य कवि श्री मुकुल महान को दिया जायेगा। यह घोषणा ‘माध्यम’ में महामंत्री अनूप श्रीवास्तव ने निर्णायक मंडल की बैठक के बाद की । निर्णायक मंडल में व्यंग्य आलोचक श्री सुभाष चंदर, कथाकार बलराम, वरिष्ठ पत्रकार श्री गुरुदेव नारायण और व्यंग्य लेखक श्री आलोक शुक्ल मौजूद रहे।
‘माध्यम’ संस्थान के अध्यक्ष कप्तान सिंह और महामंत्री अनूप श्रीवास्तव के अतिरिक्त निर्णायक समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल चतुर्वेदी की उपस्थिति में बैठक हुई । इस सम्मान समारोह के उपरान्त अखिल भारतीय हास्य- व्यंग्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा । सम्मान समारोह का आयोजन आगामी शनिवार 24 अगस्त 2013 को 6:00 बजे सायं से ‘राय उमानाथ बली’ प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में होगा। जिसमें श्री उर्मिलेष कुमार थपलियाल को रू0 21000 / नगद और हास्य-व्यंग्य कवि श्री मुकुल महान को रू0 5100 / नगद तथा अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह सहित दिया जायेगा। इसी दिन सुबह 10 बजे से स्थानीय जयशंकर प्रसाद सभागार कैसरबाग, लखनऊ में माध्यम साहित्यिक संस्थान द्वारा व्यंग्य संगोष्ठी का भी आयोजन होगा जिसका विषय ‘व्यंग्य लेखन और चुनौतियां’ हैं ।
प्रेस विज्ञप्ति





