Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अधर में लटकी सरकारी शैक्षिक चैनल शुरू करने की योजना

शैक्षिक चैनल शुरू करने की केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना अधर में लटक गयी है. उसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस संबंध में आवश्यक अनुमति नहीं मिली है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने चौबीसों घंटे प्रसारित होने वाले 50 चैनलों को शुरू करने के लिए कदम उठाया था और उसने इन चैनलों के अपलिंकिंग एवं डाउनलिंकिंग की इजाजत के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संपर्क किया था.

शैक्षिक चैनल शुरू करने की केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना अधर में लटक गयी है. उसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस संबंध में आवश्यक अनुमति नहीं मिली है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने चौबीसों घंटे प्रसारित होने वाले 50 चैनलों को शुरू करने के लिए कदम उठाया था और उसने इन चैनलों के अपलिंकिंग एवं डाउनलिंकिंग की इजाजत के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संपर्क किया था.

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों को शुरू करने की अपनी इजाजत रोक ली क्योंकि वे एक महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी नहीं कर पाए. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपलिंकिंग एवं डाउनलिंकिंग दिशानिर्देशों के अनुसार टीवी चैनल की अनुमति की मांग करने वाला आवेदक कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत भारत में पंजीकृत कंपनी होनी चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय कोई कंपनी नहीं है.

सूचना एवं प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा ने घटनाक्र म की पुष्टि की, ‘हमने उन जरूरतों के बारे में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है जो अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशानिर्देशों के तहत तैयार की गई हैं.’ समझा जाता है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस पर अपना जवाब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नहीं भेजा है. साभार : सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...