Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

अधिकतम सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी ‘आप’, अरविंद नहीं लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आम आदमी पार्टी' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह खुद लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे बल्कि पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। अपनी राष्ट्रीय रणनीति को सामने रखते हुए 'आप' ने शनिवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में ज्यादातक राज्यों की अधिकतम सीटों पर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उम्मीदवारों की पहली सूची अगले 10-15 दिन में जारी कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आम आदमी पार्टी' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह खुद लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे बल्कि पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। अपनी राष्ट्रीय रणनीति को सामने रखते हुए 'आप' ने शनिवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में ज्यादातक राज्यों की अधिकतम सीटों पर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उम्मीदवारों की पहली सूची अगले 10-15 दिन में जारी कर दी जाएगी।
 
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने संवाददाताओं से बातचीत में यह साफ कर दिया कि लोकसभा चुनावों मुख्यमंत्री केजरीवाल की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही फैसला लिया जाएगा। प्रशान्त भूषण ने यह ऐलान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद किया। इस बैठक में केजरीवाल समेत पार्टी के सभी नेता मौजूद थे।
 
भूषण ने कहा, ''आप ज्यादातर राज्यों में अधिकतम सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हम मध्य फरवरी या बहुत से बहुत अगले महीने के अंत तक अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या केजरीवाल को 'आप' का प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि इस बाबत आज फैसला नहीं किया गया है।
 
भूषण ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं पर हमने अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम पर फैसला नहीं किया है। ये हमारे लिए अहमियत नहीं रखता कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन बनेगा।'
 
'आप' के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, 'आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची 10 से 15 दिनों में जारी कर दी जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन में जो प्रक्रिया अपनायी गयी थी वही लोकसभा चुनावों में भी अपनायी जाएगी।'
 
सिंह ने कहा कि पार्टी उन राज्यों से चुनाव लड़ेगी जहां उसकी संरचना अच्छी है और जहां उसे ईमानदार उम्मीदवार मिलेंगे।
 
'आप' के इस नेता ने कहा, 'अगले एक महीने के दौरान पार्टी हर राज्य में बैठक कर लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। आपराधिक और भ्रष्टाचार के आरोपों तथा अपने नैतिक चरित्र को लेकर सवालों का सामना कर रहे लोगों को टिकट नहीं दिए जाएंगे।'
 
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनावों में भी हर संसदीय सीट के लिए पार्टी का अलग घोषणा-पत्र होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या 'आप' भाजपा के शहरी वोट काटेगी और नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की आकांक्षाओं को नुकसान पहुंचाएगी, इस पर सिंह ने कहा कि पार्टी कांग्रेस और भाजपा का विकल्प बनकर उभरी है और वह किसी पार्टी को 'फायदे' या 'नुकसान' के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है।
 
सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी हमारे लिए चुनावी मुद्दे नहीं हैं। हम लोगों की समस्याएं खत्म करने के लिए यहां आए हैं।' भूषण ने कहा, 'शहरी इलाके के लोगों की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग 'आप' को लेकर उत्सुक हैं। कई ऐसी जगहें हैं जहां गांवों के लोग ज्यादा उत्सुक हैं।'
 
उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस और भाजपा का विकल्प चाहते हैं और 'आप' जनांदोलन है, कोई राजनीतिक पार्टी नहीं।
 
भूषण ने कहा, '' 'आप' का मानना है कि सरकार जनता की आकांक्षाओं के मुताबिक चलनी चाहिए।' लोकसभा चुनावों के लिए गठित पार्टी की दो सदस्यीय उप-समिति के सदस्य सिंह ने कहा कि पार्टी के भविष्य को लेकर राज्यों में भी उत्सुकता है और बड़ी तादाद में लोग 'आप' में शामिल होना चाहते हैं।
 
पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों से पहले ही आवेदन आमंत्रित कर चुकी है। दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु से आए पार्टी के बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। (साभार: एनडीटीवी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...