मीडिया गुरु, भोपाल से अनंत पालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थे. अनंत एक बार फिर लाइव इंडिया में वापस लौट आए हैं. वे लाइव इंडिया के वेब सेक्शन से जुड़े हैं. अनंत पी7 न्यूज का संचालन करने वाले पर्ल्स समूह के पीएनएन से इस्तीफा देकर मीडिया गुरु से जुड़े थे. अनंत की मीडिया गुरु के साथ भी दूसरी पारी थी.
मूल रूप से इटावा के रहने वाले अनंत ने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी. इटावा में ही वे डीडी न्यूज, टाइम्स नाउ को स्ट्रिंगर के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद ये दिल्ली में डीडी वन से जुड़ गए. यहां कई टॉक शो में अपना सहयोग दिया. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली में ही मीडिया गुरु ज्वाइन कर लिया. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे लाइव इंडिया से जुड़ गए तथा उसका वेबसाइट लांच कराया. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे पीएनएन से जुड़ गए थे.





