Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

अनियंत्रित बोलेरो ने हॉकर को कुचला, मौत

सारण :  थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर मस्जिद के समीप एसएच-73 पर अखबार बांट रहे हाकर गोपाल राम को अनियंत्रित बोलेरो ने शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे रौंद दिया, जिससे घटना स्‍थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बोलेरो एक बरात से लौट रही थी और उस पर दूल्हा-दुल्हन सवार थे। गोपाल राम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्‍टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। हालांकि उसी बारात की तीन अन्‍य वाहनों को पुलिस ने ग्रामीणों की निशानदेही पर पकड़ कर थाने ले आई है।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक जनक सिंह मौके पर पहुंच गए। शव देख कर विधायक रोने लगे। थोड़ी देर बाद श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुंचे। उन्होंने बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सुरक्षा योजना के तहत श्रम संसाधन विभाग की तरफ से एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। सिग्रीवाल ने कहा कि यह लाभ 21 दिन के अंदर मिल जाएगा। वहीं विधायक जनक सिंह ने मुख्यमंत्री कोष से 50 हजार रुपये दिलवाने का आश्‍वासन दिया। तरैया बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत दस हजार रुपये देने की प्रक्रिया प्रारंभ की। जबकि स्थानीय मुखिया आशा गुप्ता ने कबीर अन्त्येष्टि योजना से 1500 रुपये आश्रितों को दिया। गौरतलब है कि इसी साल 2 जून को गोपाल राम की पत्‍नी का भी निधन हो गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...