Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अनिल दीक्षित का ‘पुष्‍प सवेरा’ से इस्‍तीफा, ‘सिटीजन पॉवर’ के एडिटर बने

आगरा से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'पुष्प सवेरा' में स्थापना के समय से ही जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार अनिल दीक्षित ने त्यागपत्र दे दिया है। वह यहां वरिष्ठ समाचार सम्पादक थे। उन्होंने नई पारी न्यूज मैग्जीन 'सिटीजन पॉवर' के साथ शुरू की है। यहां वह एक्जीक्यूटिव एडीटर के रूप में कार्य करेंगे, विस्तार की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अनिल दीक्षित आगरा के तेजतर्रार पत्रकारों में शामिल किए जाते हैं। इससे पूर्व वह पांच वर्ष 'आज', तीन वंह वर्ष अमर उजाला, सात वर्ष दैनिक जागरण और दो वर्ष 'आईनेक्स्ट' में रहे हैं।

आईनेक्स्ट के आगरा संस्करण की वह लांचिंग टीम का हिस्सा थे। पुष्प सवेरा की लांचिंग भी उन्हीं के नेतृत्व में हुई थी। पुष्प सवेरा से पूर्व वह कल्पतरू एक्सप्रेस के संपादकीय प्रभारी नियुक्त हुए थे पर व्यक्तिगत कारणों से ज्वाइन नहीं कर पाए। विशेष बात यह है कि पुष्प सवेरा के मौजूदा संपादक सुरेंद्र सिंह ने ही उन्हें अपने कल्पतरू एक्सप्रेस के संपादक कार्यकाल में नियुक्त किया था। वह सुरेंद्र सिंह के नजदीकी लोगों में शामिल थे।

सिटीजन पॉवर भी पुष्प सवेरा की तरह बड़े कंस्ट्रक्शन ग्रुप नालंदा बिल्डर्स की है और करीब तीन साल से नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है। समूह की योजना मैग्जीन के विस्तार के साथ ही न्यूज चैनल निम न्यूज लांच करने की है, इसी मकसद से अनिल दीक्षित को जोड़ा गया है। मैग्जीन फिलहाल मासिक है लेकिन इसे पहले पाक्षिक और फिर साप्ताहिक करने की योजना है। इसके साथ ही समूह ने युवा पत्रकार सागर गुजराती को भी जोड़ा है। प्रतिभाशाली सागर भी पुष्प सवेरा में रहे हैं और अपनी न्यूज वेबसाइट अपना शहर संचालित करते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...