नोएडा से प्रकाशित दैनिक राष्ट्रीय उजाला की मार्केटिंग टीम से अनिल ने भी इस्तीफा दे दिया है. सीनियर सब एडिटर नीरज श्रीवास्तव ने भी अखबार को बाय बाय कह दिया है. यहां कार्यकारी संपादक के रूप में निर्मलेंदु साहा ने ज्वाइन किया है. निर्मलेंदु पहले स्वाभिमान टाइम्स, हमवतन में हुआ करते थे.
गुड़गांव से खबर है कि भूप सिंह ने दैनिक जागरण से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत देशबंधु अखबार के साथ की है. उन्हें गुड़गांव का ब्यूरो चीफ बनाया गया है.
कौशल किशोर सिंह के बारे में पता चला है कि उन्होंने अमर उजाला, गाजियाबाद में सीनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. वे दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में काम कर चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






