हिंदुस्तान से खबर है कि पौड़ी से अनिल बहुगुणा को हटा दिया गया है. वे लंबे समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. सूत्रों का कहना है कि अनिल पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है, जिसके बाद प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. खबरों को लेकर भी उनकी कुछ शिकायतें थीं, जिसके बाद प्रबंधन ने उन्हें हटाने का फैसला किया है.
अनिल अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अनिल को अविकल थपलियाल का नजदीकी माना जाता था. वैसे कुछ लोगों का कहना है कि अनिल ने खुद ही इस्तीफा दिया है क्योंकि वो लंबे समय से प्रमोशन और इंक्रीमेंट ना होने से नाराज थे.
जनसंदेश टाइम्स, बनारस से खबर है कि डीके सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. वे अखबार की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. माना जा रहा है कि सैलरी की अनियमिता से नाराज होकर डीके ने इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






