Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

अनुज पोद्दार और गीता प्रेस का आपस में कोई संबंध नहीं!

भड़ास4मीडिया पर कानाफूसी कालम में जनसंदेश टाइम्स अखबार के गीता प्रेस वालों को बेचे जाने की चर्चा पढ़ी. इस गासिप में कुछ गड़बड़ियां हैं. सच्चाई ये है कि गीता प्रेस वालों ने जनसंदेश टाइम्स को नहीं खरीदा है. अनुज पोद्दार जो जनसंदेश टाइम्स के एमडी बने हैं, वह गीता प्रेस से किसी रूप में नहीं जुड़े हैं. नाम में सिर्फ पोद्दार लग जाने से कोई गीता प्रेस का नहीं हो जाता. गीता प्रेस का संचालन ट्रस्ट के जरिए किया जाता है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है.

कल्याण मैग्जीन का प्रकाशन गीता प्रेस के माध्यम से होता है और सिर्फ धार्मिक किताबों से ही गीता प्रेस का नाता है. जिस अनुज पोद्दार का जिक्र किया गया है, वह गोरखपुर और बार्डर एरिया में कई तरह के कामकाज को संचालित करता रहा है. पोल्ट्री फार्म, डेयरी आदि के काम करने वाले इन सज्जन के बारे में जानकारी है कि इनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि यह अखबार को खरीद सकें.

संभव है, बाबूलाल कुशवाहा ने अपने नाम से अखबार का संचालन न दिखाकर ऐसे लोगों के नाम से दिखाना शुरू कर दिया हो जो उनके अधीन बने रहें और आर्थिक रूप से बहुत मजबूत भी न हों. सच्चाई क्या है, इसका पता छानबीन के बाद ही पता चल सकेगा. लेकिन मुझे इतना पता है कि अनुज पोद्दार और उनके परिवार की कभी ऐसी हैसियत नहीं रही है कि वह अखबार खरीद सकें.

गोरखपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...