Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अनुरंजन झा का मेट्रीमोनियल चैनल ‘शगुन’ लांच

देश का पहला मेट्रीमोनियल टेलीविजन 'शगुन' चैनल आज विधिवत लांच कर दिया गया. यह चैनल टीवी पत्रकार अनुरंजन झा के नेतृत्‍व में लांच किया गया है. चैनल 'शगुन टीवी' ना सिर्फ बेहतर साथी की तलाश में मदद करेगा बल्कि उनके हनीमून तक की प्लानिंग भी करेगा. इस चैनल को एक अलग कांसेप्‍ट के साथ लांच किया गया है. अनुरंजन झा इंडिया न्‍यूज, इंडिया टीवी, सीएनईबी समेत कई चैनलों में वरिष्‍ठ पदों पर रह चुके हैं.

देश का पहला मेट्रीमोनियल टेलीविजन 'शगुन' चैनल आज विधिवत लांच कर दिया गया. यह चैनल टीवी पत्रकार अनुरंजन झा के नेतृत्‍व में लांच किया गया है. चैनल 'शगुन टीवी' ना सिर्फ बेहतर साथी की तलाश में मदद करेगा बल्कि उनके हनीमून तक की प्लानिंग भी करेगा. इस चैनल को एक अलग कांसेप्‍ट के साथ लांच किया गया है. अनुरंजन झा इंडिया न्‍यूज, इंडिया टीवी, सीएनईबी समेत कई चैनलों में वरिष्‍ठ पदों पर रह चुके हैं.

'शगुन टीवी' के साईओ अनुरंजन झा कहते हैं कि उनके पास वैवाहिक चैनल शुरू करने का आइडिया तकरीबन दस साल पहले से था. जिस पर वे दिन-रात सोचते और काम करते रहते थे. आजकल के एकल परिवारों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छा लड़का या लड़की ढूंढना बहुत मुश्किल काम है. इसी मुश्किल से उन्हें इस चैनल का आइडिया मिला. उन्‍होंने बताया कि मेरी शादी वेबसाइट के माध्यम से हुई है. तभी से मेरे दिमाग में था कि वेबसाइट पर ये संभव है तो टेलीविजन पर क्यों नहीं. तभी से मैं सोच रहा था कि एक ऐसा चैनल होना चाहिए.

उन्होंने आगे क‌हा कि मैं एक टीवी जर्नलिस्ट हूं, इसीलिए मेरे दिमाग में बार-बार यही बात आती थी कि टीवी पर भी कुछ ऐसा होना चाहिए. जिसकी कमी मुझे हमेशा खलती रहती थी. उन्‍होंने बताया कि इस चैनल में सारी चीजें रियलिटी शो होंगी, सब रीयल दिखाया जाएगा. कहीं भी कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं होगा. 'मेरे जीवन साथी' प्रोग्राम में आप अपने जीवन साथी की तलाश करें सकेंगे. 'जनम जनम का साथ' में आप अपनी कुंड‌ली के बारे में जान पाएंगे. 'कुंडली बोले' में आपकी उनसे कुंडली मिलती है या नहीं इस बारे में आपको पता चलेगा.

'तो बात पक्की' में आपकी सगाई हो गई है और शादी होने वाली है, तो यहां अपने परिवार और अपने होने वाले हमसफर के साथ आकर अपने दिल की सभी बातें कर सकते हैं. इसी तरह से 'गोल्डन ब्यूटीफुल' ज्वैलरी खरीदने के लिए, 'रूपमती' सजने संवरने के लिए, 'हनीमून ट्रैवल्स' आप हनीमून पर कहां जाएं, जैसे तमाम जिंदगी के पहलुओं के बारे में आप शगुन टीवी पर जान सकते हैं. इन सबके अलावा आपको इस वैवाहिक चैनल पर अपने वैवाहिक जीवन में सबसे अहम हिस्से सेक्सुअल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बारे में भी 'लाइफसूत्रा' कार्यक्रम में जानने का मौका मिलेगा.

शगुन टीवी पर 'जिंदगी शादी से पहले शादी के बाद' कार्यक्रम में आपको आपके पसंदीदा सेलिब्रिटी की शादी से पहले की क्या लाइफ थी और शादी के बाद क्या लाइफ है, इसके बारे में भी जानने का मौका मिलेगा. आपको अगर अपने लिए कोई हमसफर ढूंढना है तो उसके लिए भी आपके पास ऑप्‍शन मौजूद है. आपको लड़के या लड़की की चैनल पर फोटो दिखाई जाएगी, हालांकि उनके नाम के अलावा बाकी सारी डिटेल टीवी पर दिखाई जाएंगी यदि आप उसमें रूचि रखते हैं तो आप शगुन टीवी की वेबसाइट पर जाकर उससे संपर्क साध पाएंगे.

शगुन चैनल के एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर अवतांश चित्रांश का कहना है कि आजकल शादियों का कल्चर बदल रहा है लोग रीति रिवाजों को पूरी तरह से फॉलो नहीं कर पाते. ऐसे में शगुन चैनल के जरिए रिसर्च पर आधारित अलग-अलग कल्चर की शादियों को दिखाया जाएगा. किस कल्चर में कैसी शादी होती है, इस पर फोकस किया जाएगा. उनके रीति-रिवाज, उनकी मान्यताएं क्या हैं, उनके अर्थ क्या हैं, ऐसा क्यों होता है, इस तरह की बातों को ध्यान में रखकर ऐसे कार्यक्रम बनाएं गए हैं. फिलहाल शगुन चैनल वीडियोकॉन डीटीएच पर दिखाई देगा लेकिन आने वाले समय में यह चैनल सभी जगहों पर आसानी से दिखेगा. (इनपुट प्रभात खबर)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...