Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अन्‍ना टीम की सदस्‍य शाजिया इल्‍मी पीएम के मीडिया टीम में नहीं

 

टीम अन्ना की सदस्य शाज़िया इल्मी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मैक्सिको और ब्राजील यात्रा में मीडिया दल की सदस्य नहीं होंगी. ग़ौरतलब है कि टीम अन्ना और सरकार के बीच इन दिनों टकराव की स्थिति बनी हुई है. शाज़िया को प्रधानमंत्री के मीडिया दल की सदस्य बनाने की मांग की गयी थी लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया.

 

टीम अन्ना की सदस्य शाज़िया इल्मी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मैक्सिको और ब्राजील यात्रा में मीडिया दल की सदस्य नहीं होंगी. ग़ौरतलब है कि टीम अन्ना और सरकार के बीच इन दिनों टकराव की स्थिति बनी हुई है. शाज़िया को प्रधानमंत्री के मीडिया दल की सदस्य बनाने की मांग की गयी थी लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया.
 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 16 जून से जी-20 सम्मेलन में भाग लेने मैक्सिको तथा द्विपक्षीय यात्रा पर ब्राजील जा रहे हैं. पहले सक्रिय पत्रकार रहीं लेकिन बाद में अन्ना के आंदोलन से जुड़ जाने वाली शाजिया को कानपुर के ऊर्दू अख़बार 'सियासत जदीद' की ओर से मीडिया दल के लिए नामांकित किया गया था. सूत्रों ने बताया कि जब विदेश मंत्रालय ने ऐसे पत्रकार का नाम देने को कहा कि जो प्रधानमंत्री के साथ जा सकता है, तब (अखबार के) व्यवसाय विकास प्रबंधक ने नामांकन पत्र लिखा था.
 
लेकिन जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पत्रकारों के) नामों को अंतिम रूप दे रहा था तब संपादक इरशाद इल्मी के भाई एजाज़ इल्मी ने अपने आप को अखबार के संपादकीय बोर्ड का अध्यक्ष बताते हुए विदेश मंत्रालय को लिखा कि वह सक्रिय पत्रकार नहीं हैं और टीम अन्ना के साथ काम करती हैं. भ्रम को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने शाजिया को मीडिया दल में शामिल नहीं करने का फैसला किया.
 
अखबार के संपादक इरशाद इल्मी ने कहा कि बतौर संपादक उन्होंने शाजिया को यह कार्य सौंपा था. इरशाद इल्मी ने कहा, ‘‘वह समय समय पर हमारे लिए लिखती हैं. वह टीम अन्ना के साथ हैं. वह टीम अन्ना की एकमात्र प्रवक्ता नहीं हैं. वह मान्यताप्राप्त पत्रकार हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रेस की आजादी पर हमला है. सरकार मीडिया का बांह नहीं मरोड़ सकती.’’
 
इसी बीच शाजिया ने कहा कि इस अखबार को प्रधानमंत्री के दल में शामिल होने का न्यौता मिला और संपादक ने उन्हें नामित किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम अन्ना की सदस्य हूं लेकिन मैं टीम अन्ना की सदस्य के रूप नहीं जा रही बल्कि पत्रकार के रूप में जा रही थी. मैं आंदोलन से जुड़ी हूं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं बतौर पत्रकार अपना कार्य नहीं कर सकती.’’ साभार : समय
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...